मथुरा। हाईवे क्षेत्र स्थित राधा वैली के सामने एक इंडियन आॅयल के टैंकर
को पकड़ा है। तलाशी के दौरान टैंकर में शराब मिली है। मिली जानकारी के
अनुसार शराब से भरे टैंकर की सूचना पर हाईवे क्षेत्र में टैंकर संख्या
यूपी 86 जे 9919 को रोका गया जो दिल्ली की ओर जा रहा था। जिसमें से शराब
बरामद हुयी है। समाचार लिखे जाने तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।





