मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के गोवर्धन रोड पर टैक्टर की टक्कर से सडक किनारे खड़ें युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट मृतक के जीजा ने अज्ञात टैक्टर चालक के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार टैक्टर संख्या यू पी 85 6912 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ें अशोक चैहान नामक युवक में टक्कर मार दी जिससें अशोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की रिपोर्ट मृतक के जीजा जगदीश सिंह पुत्र भूरी सिंह निवासी गोबिन्द नगर मथुरा ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।





