मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के राजमार्ग स्थित हाईवे प्लाजा के पास टैम्पों संख्या यूपी 85 जेड 9972 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए 60 वर्षीय खचेर सिंह में टक्कर मार दी जिससें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र विजय कुमार निवासीर बसन्त बिहार थाना हाईवें ने दर्ज कराई हैं।





