मथुरा। हाईवे क्षेत्र के गोकुल रैस्टोरेंट के निकट आज एक टैम्पो पलट जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी तथा टैम्पो में सवार कुछ लोग मामूली रूप से चुटैल हो गये। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय उदय सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी गांव हथनौरा ग्वालियर पीओपी का कार्य करता था। इस समय वह हाइवे स्थित जीएलए विश्वविद्यालय में कार्य कर रहा था। बताते हैं कि आज मंगलवार सुबह करीब साढे नौ बजे वह काम करने के लिये टैम्पो में सवार होकर जा रहा था तभी गोकुल रैस्टोरेंट के पास स्थित माहेश्वरी अस्पताल के निकट अनियंत्रित टैम्पो हाईवे पर पलट गया जिससे उदय सिंह मौके पर ही मौत हो गयी। कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, परिजनों को सूचना दे दी तथा घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।





