मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्व सहित दो लोगों की मौत हो गई। थाना नौहझील क्षेत्र के ग्राम मानागढ़ी के पास बाजना में टाटा 407 ने वृद्व में टक्कर मार दी जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जिसनें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी घटना थाना छाता में ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना टाटा 407 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मानागढ़ी वाजना के पास 70 वर्षीय वृद्व वर्मी देवी में टक्कर मार दी जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में र्भी कराया जहाॅ कुछ देर इन्तजार के बाद वर्मी देवी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के बेटे मुकेश पुत्र भगवान सिंह निवासी अवाखेड़ा थाना नौहझील थाना मथुरा ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं। दूसरी घटना थाना छाता क्षेत्र के अकबरपुर चैराहा पर ट्रक संख्या एचआर 73 ए 1625 के अज्ञात चालक ने तेजी व लारपरवाही से चलाते हुए जगदीश पुत्रा लेखराज निवासी भदार थाना मर्गोरा मथुरा में टक्कर मार दी जिससें जगदीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई जगन सिंह ने अज्ञात चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।





