ट्रक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने को दर दर भटक रहा है पीडि़त

राया। बदमाश अलीगढ़ से चढ़े और लूटा ट्रक हुआ इंग्लास में बरामद और चालक मिला राया में। ये घटना तीन थाना क्षेत्रों से क्या जुड़ी कि पीडि़त के लिये रिपोर्ट दर्ज कराना भी दुश्वार हो गया। चालक और मालिक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे है और हर थाने की पुलिस पीडि़त को फुटबाॅल बनाकर उसे दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर रही है। इगलास और अलीगढ़ पुलिस हर रोज पीडि़त को पटट्ी पढ़ा कर राया ढकेल देती है और पीडि़त राया से फिर वहीं पहुंच जाता है। मामला ज्यादा पुराना नहीं है फिर भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों टाटा 1109 संख्या यूपी 14 एटी 7244 दिल्ली से फोन कम्पनी एयरटेल के तार और सबरसेबिल ले चलती है। जिस को चालक ललिता पुत्र बलबंत ंिसह निवासी अमरपुर पटना बिहार जाता है बताया गया कि जैसे ही अलीगढ़ पहुंचता है यहां पर हाईवे से पहले ही बदमाश मिल जाते है और जबरन टाटा 1109 में चढ़ जाते है और चालक क्लीनर के हाथ पैर बांध कर राया में मांट रोड पर डीसीएस कालेज के पास छोड़ देते है। जिस को ग्रामीण मुक्त कराते है। बाद में बदमाश लूटे गए बाहन को इगलास ले जाते है और तार उनके किसी काम नहीं होता है और तार को छोड़ कर करीब दो लाख रूपये की सबरसेबिलांे को अपने साथ ले जाते है और लूटे गए वाहन को लवारिश हालत में इगलास छोड़ जाते है। अब कहानी शुरू होती है पुलिस की जो घटना और उसके खुलासे के बाद भी किस तरह से पीडित को गुमराह करती है। लूटा पिटा व्यक्ति इगलास थाने पहुंचता है तो यहां पर उसकों अलीगढ़ जाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि घटना की शुरूआत अलीगढ़ से हुयी और खत्म राया पर होती है लूट की रिपोर्ट वहीं पर दर्ज होगी। अलीगढ़ जाने के बाद वही रटा रटाया जबाव मिलता है कि घटना इगलास और राया थाने की है लूटा माल इगलास में और चालक राया में मिला है तो हमारें यहां से कोई संबंध में नहीं राया आने पर फिर वहीं जबाव जो दो और थानों से मिल चुका है। अब पीडित भी खुद असमंजस है कि आखिर मुकदमा कहां दर्ज होगा। वैसे तो घटना की रिपोर्ट निल पर कहीं पर भी लिखी जा सकती है लेकिन ट्रक लूट की घटना आखिर फुटबाल क्यों बनी फिर रही है। इस का कोई जबाव नहीं है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti