मथुरा। राया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचपुरी में रहने वाली एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। बताया गया कि 55 वर्षीय फूलवती पत्नी शिशुपाल सिंह बिचपुरी की रहने वाली थी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
आज सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिये जा रही थी। रेलवे लाइन पार करते समय वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर आज उसकी मौत हो गयी। महिला की मौत की खबर जब लगी जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसके शव को वहां पड़ा देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।





