दूसरा गम्भीर घायल
मथुरा। थाना व कस्बा कोसीकलां के रेलवे स्टेशन पर रेल की चपेट में आकर दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि दोनो युवकों में से एक युवक के पैर कट गये। शनिवार की दोपहर दो बजे कलिंग उत्कल एक्सप्रेस मंे जनरल बोगी के दरवाजे पर बैठकर दो युवक सफर कर रहे थे। गाडी कोसी स्टेशन से जेसे ही चली कि प्लेटफार्म और डिब्बे के बीच एक युवक के पैर आ गये और कट गये। इसके अलावा साथ बैठे दूसरे युवक के भी पैर घिसट गये जिससे वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं शोर शराबा सुन गाडी को रोका गया तथा पैर कटे युवक को तत्काल मथुरा रैफर कर दिया गया और दूसरे व्यक्ति को कोसी के स्थानीय हाॅस्पीटल में उपचार के लिये भेजा गया। पैर कटे व्यक्ति का नाम वृन्दावन निवासी सूरज विकास कंचन तथा दूसरे युवक ने अपना नाम गुरूग्राम हरियाणा निवासी नेत्रपाल बताते हुये कहा कि वह फरीदाबाद से फतेहपुर सीकरी जा रहा था।





