मथुरा। कोसीकलां कस्बा व थाना के गांव मझोई में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट जाने से एक दर्जन मजदूर घायल हुए हैं जिनमें एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गयी।
सभी घायलों को कोसी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि धान की रोपाई के लिए ये मजदूर खेत पर जा रहे थे तभी अचानक ट्राॅली पलटने से हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार हादसे में 25 वर्षीय महिला संतोष की मौत हो गयी व अन्य लोग घायल हो गये। मौके पर पुलिस पंहुच गयी। और घायलों को चिकित्सा हेतु भर्ती कराया गया है।





