मथुरा। श्रीराधाश्रय चैरिटेबिल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाजसेवी उदारमनाओं संग अर्द्ध रात्रि में कड़कड़ाती ठंड से ठिठुरते गरीब, निरीह, असहायों को भूतेश्वर रेलवे स्टेशन, नया बस स्टेण्ड, मथुरा छावनी, मथुरा जंक्शन, पुराना बस स्टेण्ड, रंगेश्वर मंदिर, विकास मार्केट, आर्य समाज रोड़, बंगाली घाट आदि क्षेत्रों में जहाॅ भी कोई पात्र ठंड से कपकपाता हुआ मिला उसे कम्बल ओढ़ाकर मानव धर्म का पालन किया। अध्यक्ष सुनीलदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि ‘‘नर सेवा-नारायण सेवा’’ ही हमारा कर्तव्य और धर्म है। भाग्य चक्र के सताये जो गरीब साधनहीन लोग सार्वजनिक स्थलों पर भयंकर सर्दी में ठिठुरे पड़े रहते हंैं। संस्था द्वारा उन्हें कम्बल प्रदान कर ठंड से बचने का यह उदार उपक्रम किया गया है। संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों के पास पहुॅच कर उन्हें वस्त्रादि, खान-पान व अन्य उपभोगी वस्तुऐं प्रदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
मानव सेवा के इस पुण्य कार्य में कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, सचिव विकासदत्त चतुर्वेदी, कृष्णगोपाल अग्रवाल, कालीचरण चतुर्वेदी, नरेन्द्र पाठक, आदित्य बंसल, गंगाधर अरोड़ा, दिनेशचन्द्र चतुर्वेदी, बृजेश यादव, सुमनेशदत्त चतुर्वेदी, आंशू यादव, आकर्षदत्त चतुर्वेदी आदि सम्मलित थे।





