गोवर्धन से सवारी लेकर बरसाना जा रहा था डग्गेमार टैम्पू
गोवर्धन । बरसाना मार्ग स्थित भगोसा के निकट टैम्पू और बाईक की भिडंत हो गई। जिस घटना मेें चार लोग गंभीर रूप से घायल हाक गये। जिनमें एक की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सामुदायक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया है। घटनाक्रम के अनुसार आपे टैम्पू संख्या एचआर 74 ए 8842 गोवर्धन से सवारियों से आॅवर लोड होकर बरसाना जा रहा था कि भगोसा के निकट बरसाना की तरफ तेज गति में आ रही मोटर साईकिल टैम्पू के सामने से टकरा गई जिससे टैम्पू सडक मार्ग पर पलट गया। जिस घटना में टैम्पू चालक नयाजू सहित रामबती, गिरधारी, मिथलेश, गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्है थाना पुलिस ने उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र गोवर्धन में भर्ती कराया गया। जहाॅ टैम्पू चालक की हालत चिंताजनक बताई गई है।





