डांस और संगीत का क्षेत्र युवाओं के लिए बेहतरः शर्मा

शगुन इवेंट्स संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित भजपा कार्यालय के पास जुबली पार्क में बुधवार को शगुन एवेंन्स्ट का भाजपा नेता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जुबली पार्क स्थित शांति अपार्टमेंट में शगुन इवेंट्स (संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम) कार्यालय का भाजपा नेता एसके शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्षेत्र में युवाओं के लिए अच्छा फील्ड है। युवा इस फील्ड में अपना कैरियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में युवा मेहनत करें तो तरक्की के सांतवे आसमान पर पहुंच सकते हैं। डायरेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके यहां युवाओं को न केवल संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा बल्कि ब्रज और उसके बाहर कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। बताया कि उनके यहां डांस, संगीन सीखने की कोई उम्र बाधा नहीं है। तीन साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति उनके यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। प्रशिक्षण देने के साथ हमारे यहां फील्ड का अनुभव भी दिया जाएगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti