मथुरा। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला ने डिप्टी कलैक्टरों के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन किया है। उन्होंने चांदनी सिंह को एसडीएम सदर, गरिमा सिंह को एसडीएम महावन, राजेश कुमार को एसडीएम छाता, डा.वैभव शर्मा को एसडीएम गोवर्धन, सदानंद गुप्ता को एसडीएम मांट बनाया है।





