
मथुरा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसियेशन द्वारा जिला चिकित्सालय प्रांगण में विश्व फार्मासिस्ट दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद भर में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला महिला चिकित्सा एवं जिला चिकित्साल्य, संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन, पुलिस चिकित्सालय, रेलवे चिकित्सालय, कारागार चिकित्सालय आदि में तैनात फार्मासिस्टों ने भाग लिया। इस अवसर पर फार्मासिस्टों द्वारा जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ फार्मासिस्ट हरीश चन्द्र शर्मा ने की। कार्यक्रम में एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह चैधरी, सीपी सारस्वत, गिर्राज प्रसाद सारस्वत, रवीन्द्र तौमर, श्यौराज सिंह चैधरी, आवेश कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, राजीव गोयल, हरीराम सिंह, अशोक सारस्वत, नागेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह, योगेश यादव, आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS