खामियों पर सतर्कता बरतने के निर्देश
मथुरा। आज जिला कारागार में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब डीआईजी जेल केदारनाथ अचानक निरीक्षण करने के लिये जेल में पंहुचे। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया के साथ जेलर द्वारा डीआईजी को जेल की व्यवस्थाओं से रूबरू कराया गया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कुछ खामियों पर सख्त हिदायत दी गयी। साथ ही निरीक्षक के दौरान कैदियों से भोजन, चिकित्सा व्यवस्था आदि के विषय में जानकारी ली गयी जिसमें उन्हें संतुष्टि मिली। डीआईजी ने स्पष्ट रूप से जेल स्टाफ को सतर्क किया कि वे किसी तरह की चूक न बरतें। कड़े नियमों के पालन के साथ बंदियों के साथ अच्छा व्यवहार रखा जाये व जेल से छूटने वाले बंदियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये।





