मथुरा। जनपद के जिला कारागार में विगत दिन हुई मारपीट व लाठी चलनें की घटना को शासन ने गंभीरता से लिया हैं। शासन के निर्देश पर डीआईजी जेल आगरा केदारनाथ सिंह आज मथुरा आये और उन्होंने जिला कारागार का वारीकी से निरीक्षण किया उसके उपरान्त केंदियों की शिकायतों को सुंना तत्पश्चात जेल अध्ीक्षक मथुरा से घटना के सन्दर्भ में वार्ता की। सूत्रों का कहना है कि केदियों ने जेल में केदियों के साथ हो रहें भेदभाव का आरोप लगाया तथा हाल ही भी मथुरा जेल में सिफ्रट हुए ब्रजेश मावी हत्याकांण्ड के मुख्य आरोपी राजेश टोटा को विशेष श्रेणी की सुविध देने का अपना विरोध् व्यक्त किया हैं। डीआईजी ने इसकी जाॅच किये जाने का आश्वासन दिया हैं।





