डीआईजी द्वारा मथुरा के आरक्षी के उत्पीड़न के मामले की जांच डिप्टी एसपी पर

मथुरा। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा मथुरा सहित जिले से अभिसूचना विभाग में होने वाली नियुक्तियों के सम्बन्ध में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराये जाने हेतु प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पाण्डा को भेजी शिकायत पर जांच शुरू हो गयी है। लेकिन जहां यह शिकायत डीआईजी अभिसूचना के खिलाफ थी, वहीं इसकी जांच डिप्टी एसपी अभिसूचना रश्मि मिश्रा द्वारा कराई जा रही है। 

श्री ठाकुर ने शिकायत में 123 आरक्षी के तीन तीन बार अभिसूचना से जिला पुलिस और वापसी के उदहारण देते हुए अभिसूचना विभाग की नियुक्तियों में भारी अनियमितता, पैसे नहीं देने पर एक आरक्षी पति पत्नी को उत्पीडि़त करने और डीआईजी अभिसूचना द्वारा कथित यौन शोषण के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इस मामले की जांच विभाग की ही डिप्टी एसपी स्तर की कनिष्ठ अधिकारी से कराई जा रही है जिसके सम्बन्ध में श्री ठाकुर ने आपत्ति जताते हुए मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने की मांग की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti