कार्य में शिथिलता पर चार बाबू सस्पेन्ड
मथुरा। मंडल की पुलिस महा निरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने जनपद की पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एकाउन्ट विभाग के चार वावूओं को कार्य में शिथिलता बरतनें पर तत्काल प्रभाव से सस्पेन्ड कर दिया हैं। जिससें पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार आगरा मंडल की डीआईजी लक्ष्मी सिंह जनपद के पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के लिए मथुरा आयी। डाआईजी श्रीमती सिंह सीधे पुलिस लाइन पहुंची जहाॅ पहलें से ही एसएसपी मंजिल व पुलिस लाइन प्रभारी के आला अन्य पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। डीआईजी के पहुंचतें ही स्थानीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके पश्चात उन्होंने अपने दल बल के साथ पुलिस लाइन के विभिन्न पटलों पर पहुंच कर वारीकी से निरीक्षण किया तथा कमी पाये जाने पर मौके पर ही सम्बन्धित कर्मचारियों को हिदायत दी। इसी दौरान एकाउन्ट विभाग के चार लिपिकों को कार्य में शिथिलता बरतनें तथा फाइलों को बेवजह लटकाये रखनें के आरोप में तत्काल प्रभारी से सस्पेड किये जाने के आदेश एसएसपी को दिये हैं।





