डीएम-एसएसपी को बर्खास्त किया जायेः लोकराज पार्टी

डीएम-एसएसपी को बर्खास्त किया जायेः लोकराज पार्टीडीएम-एसएसपी का निलंबन कर हो जांचः माथुर

मथुरा। जवाहरबाग की घटना प्रदेश सरकार के लिये बड़ा सबक है। यह तत्कालीन डीएम और एसएसपी की चूक का नतीजा है। आज मंगलवार लखनऊ में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता और मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने सीएम अखिलेश यादव पर आरोप लगाते कहा कि इस घटना में डीएम-एसएसपी का स्थानान्तरण कोई दण्ड नहीं है, मात्र दिखावा है। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित करके जांच करनी चाहिये थी। सरकार को हाईकोर्ट के पदासीन न्यायाधीश से जांच करानी चाहिये ताकि पता चल सके कि जवाहरबाग में रामवृक्ष यादव और उसके साथ रह रहे चार हजार लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त था। जब चार जून को बाग खाली कराये जाने का आदेश था तो दो जून को बिना तैयारी के एसपी सिटी को वहां क्यों भेजा गया? भारी मात्रा में वहां हथियार और गोला बारूद इकटठा होना खुफिया विभाग की विफलता उजागर करता है। उन्होंने कहा कि केवल डीएम-एसएसपी के तबादल से कुछ होने वाला नहीं है। मथुरा में व्यापक स्तर पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल की जरूरत है। जवाहरबाग में रह रहे लोगों के वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड कैसे बन गये? यह जांच की बात है। 

 

बॉक्स 

राष्ट्रीय लोकराज पार्टी के संयोजक मनोज चौधरी ने जवाहरबाग प्रकरण की जांच करने आये अलीगढ के कमिश्नर द्वारा पार्टी की ओर से दिये गये न्यायिक जांच की मांग के आवेदन को लेने से मना कर दिया।

 इस आवेदन में डीएम-एसएसपी की भूमिका पर सवाल उठाये गये और उनकी बर्खास्तगी की मांग की गयी थी। जांच अधिकारी का ऐसा व्यवहार देख राष्ट्रीय लोकराज पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल सन्न रह गया। उन्होंने कहा कि अन्य माध्यमों से इस मांग को राष्ट्रपति तक पंहुचायेंगे। उन्होंने कहा कि एसपी सिटी के सुरक्षा गार्डों को तुरंत बर्खास्त किया जाये। डीएम-एसएसपी घटना के समय देरी से क्यों पहुंचे? पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी क्यों नहीं करायी गयी? एसपी सिटी को अकेले क्यों भेजा गया? आदि दस सूत्रीय मांगपत्र शासन को भेजा है।

बॉक्स 

भुलाया नहीं जा सकता बलिदान

इण्टक नेता ताराचन्द्र गोस्वामी ने जवाहरबाग में शहीद हुये मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव के बलिदान को न भुलाने वाला बताते कहा कि मथुरावासी उनका ऋण कभी नहीं चुका पायेंगे। जवाहरबाग में उनकी प्रतिमा लगायी जाये जिससे उन्हें हमेशा याद किया जा सके और घटना की सीबीआई से जांच करायी जाये। इस अवसर पर अन्नू शर्मा, लोकेश शर्मा, गोपाल कुंतल, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।

बॉक्स 

जयगुरूदेव मंदिर की जांच हो

मथुरा। ब्रज मण्डलीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा हुयी जिसमें जवाहरबा में हुये खूनी संघर्ष में मारे गये एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव की शहादत पर उन्हें नमन किया गया और संपूर्ण प्रकरण की सीबीआई से जांच की मांग की तथा जयगुरूदेव मंदिर की भी जांच कराने की मांग की। इस मंदिर को खाली कराकर सरकार वहां कब्जा ले। अंत में दो मिनट का मृतात्माओं की शांति हेतु मौन रखा गया। शोकसभा में भजन सिंह सिंसादिया, रमेश सिंह, लतासिंह चौहान, थान सिंह, कुशकुमार सिंह, समय सिंह, अटल सिंह, दिवाकर सिंह, महावीर सिंह मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी




Mediabharti