डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की बैठक

कलैक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेश कुमार पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की बैठक लेते हुए

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार अध्यक्षता में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान कार्यक्रम की एक आवश्यक बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने पोलियो अभियान के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो कीे बिन्दुवार जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि टीकाकरण योजना में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होेंने चिकित्सो को निर्देश दिये है कि पोलियो टीकारण कार्य को समय से शीघ्र से शीघ्र (दो दिन) के अंदर पूर्ण कर अवगत कराये। उन्होंने यह भी कहा है कि स्वास्थ्य सुपरवाइजरों, ए0एन0एम0,आशा, आंगनबाडी कार्यक़त्री की संयुक्त टीम बनाकर ईंट, भटृटो तथा संवेदनशील स्थानों पर जाकर बच्चों को चिन्हित करे और उनका टीकाकरण करे। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को यह भी निर्देशित किया है कि वे समय इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी से कार्य करे ईंट, भट्टो के मालिको से मिलकर उन पर कार्य कर रहे मजदूरो के बच्चो को एक जगह एकत्रित कर टीकाकरण का कार्य करें ताकि अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा चिकित्सको को कडे निर्देश दिये है कि इस कार्य में लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी जो ए0एन0एम0, आशा, आगनबाडी कार्य में रूचि नही लेती है तो उनके खिलाफ लिखित रूप से कार्यवाही कराये अन्यथा चिकित्सक की लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि इस कार्य में सभी को जुट जाना चाहिए ताकि बच्चो को टीकाकरण समय से पूर्ण कर टीकाकरण कार्य को अच्छादित किया जा सके और शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बिन्दुवार विभागीय कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा चिकित्सों से कहा है कि वे स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपने अधीनस्थों के लगातार सम्पर्क में रहे तथा समय-समय पर उनके कार्यों की जानकारी लेकर स्वाथ्य योजनाओं से अवगत कराते रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार, ब्रजेश खन्ना सहित सभी चिकित्सा केन्द्रों के प्रभारी उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti