डीएम के आदेश का पुलिसकर्मियों पर कोई असर नहीं

वनवे के बावजूद सौंख में कुम्हेर-गोवर्धन तिराहे से गोवर्धन की ओर जाते वाहन

सुविधा शुल्क लेकर गोवर्धन भेजे जा रहे वाहन

सौंख समाचार। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद मेला व्यवस्थाओं को चूना लगाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जरा भी नहीं हिचक रहे हैं। इससे दुघर्टना की आशंका बनी हुई है। बेरीकेडिंग लगाये जाने का कोई मतलब नहीं रह गया है। 



पिछले तीन दिनों से प्रशासन ने सौंख-गोवर्धन मार्ग को वन-वे कर रखा है। सौंख से गोवर्धन वाहन न जाने देने के डीएम के सख्त आदेश है। बावजूद स्थानीय कुम्हेर-गोवर्धन तिराहे पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी आदेशों की हीलाहवाली करने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को केवल सुविधा शुल्क से मतलब रह गया है। सुविधा शुल्क लेकर देर-सवेर प्राइवेट वाहनों को बेरीकेडिग खोलकर गोवर्धन की ओर भेजा जा रहा है। इससे दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों से दुघर्टना की आशंका बनी हुई है। गोवर्धन रोड पर जाम की स्थिति की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। सेक्टर प्रभारी की नियुक्तियों का भी कोई अर्थ नहीं रह गया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti