
विकलांग जनों को सहायक उपकरण वितरित करते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य
सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते डीएम राजेश कुमार
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडिप योजनान्तर्गत वृन्दावन में विकलागजनों को उपकरण वितरित किये। जिलाधिकारी ने आज परिक्रमा मार्ग, अट्टला चुगी रेलवे लाइन के पास गोविन्द मठ वृन्दावन में लगभग 500 विकलांगजनों को ट्राइ साईकिल, व्हील चेयर, वैसाखी, श्रवण यंत्र, अंधछडी, वाकिंग स्टीक, आदि कुल 967 उपकरणों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विकलांगजनों को जो सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है उनको तत्काल उपलब्ध कराये एवं स्व रोजगार योजना समूह बनाकर उनको रोजगार उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि विकलांगजनो को उपकरण उपलब्ध कराना ही एक मात्र उद्देश्य नही है बल्कि उन्हे शसक्त बनाकर रोजगार उपलब्ध कराना भी इस योजना में शामिल है।
जिलाधिकारी ने उनके रोजगार के संबंध में अवगत कराते हुए बताया कि जनपद में पाॅलिथीन प्रतिबंधित होने के कारण अब उन्हें जूट तथा कागज के बैग बनाने जैसे कार्य में लगाकर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि डूडा तथा विकलांग कल्याण अधिकारी के माध्यम से आप इस रोजगार को आगे बढा सकते है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस संबंध में सभी अधिकारियो के साथ एक बैठक शीघ्र ही आयोजित की जायेगी जिसमें विकलांगजनो के उत्थान एवं उनको स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से रूपरेखा तैयार की जायेगी। उन्होंने विकलाग कल्याण विभाग के अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियो को प्रशस्ती पत्र एवं मैडल भी दिये। जिलाधिकारी ने विकलांगजनो को भरोसा दिलाया कि हम हमेशा उनके साथ है वे अपने को कमजोर न समझे कभी भी आवश्यकता पडे वे उनके पास आकर अपनी परेसानी बताते हुए समस्या का समाधान करा सकते है। इस अवसर पर मुकुन्द चेरेटिबल ट्रस्ट के निदेशक मुकुन्द शर्मा ने बताया कि विकलागजनों के लिए एक लाख से 25 लाख तक का ऋण रोजगार सृजन हेतु कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने की भी योजना है। विकलांग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि इस विकलांग शिविर में जो भी विकलांगजन पंजीकृत होने से छूट गये है वे 22 दिसम्बर 2014 को मथुरा ब्लाक में आयोजित होने वाले शिविर में अपना पंजीकरण कराकर लाभान्वित हो सकते है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, हद्येश सिंह अध्यक्ष हैण्डीकेप्ट ऐसो0, जयकिसन दास अध्यक्ष यमुना रक्षक दल, संयोजक अशोक यादव आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS