मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार शहर की सड़कों का हाल जानने के लिए मुख्य चैराहे होलीगेट और पिफर जाम लगने वाले कोतवाली क्षेत्र में पंहुचे और यहां ऊबड़ खाबड़ सड़कें और रोज रोज होने वाले गडढों से बाधित होने वाले यातायात पर नाराजगी जताई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह और इंजीनियर उनके साथ थे। इन सभी को जल्द काम समाप्त करने के निर्देश दिये गये।
दोपहर को जिलाधिकारी राजेश कुमार अचानक होलीगेट पंहुचे और उन्होंने चैराहे पर आये दिन होने वाले गडढों के बारे में अधिशासी अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका इंजीनियर को निर्देश दिया कि वे इसका प्रोजेक्ट बनाकर एस्टीमेट बनवायें जिससे यहां आये दिन होने वाली सड़क धसाव के लिए उचित कार्यवाही की जा सके। इसके बाद वे कोतवाली रोड पर कछुआ गति से चल रहे मैनहाॅल और पुलिस निर्माण को देखने के लिए पंहुचे। यहां स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बताया गया कि यहां ठेकेदार द्वारा कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा है जिससे दुपहिया, तिपहिया और चैपहिया वाहनों के निकलने में भारी असुविधा होती है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वे इस कार्य को एक सप्ताह के अंदर करायें। उन्होंने कहा कि दिन मंे कार्य क्यों नहीं किया जाता? जब रास्ता जाम रहता है तो दिन में कार्य होना चाहिए। उन्होंने ठेकेदार से लेवर बढाने और कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात डीएम मसानी की ओर रवाना हो गये।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS