अधिकारी कर्मचारियों से की शिष्टाचार भेंट
मथुरा। नवागन्तुक जिलाधिकारी नितिन बंसल ने आज कलैक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर जनपद भर से आये लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और निराकरण करने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी कल कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज सुबह जनता से रूबरू हुये। राया, मथुरा और अन्य देहात के क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी परेशानियां बतायी। आज पहले दिन जनपद के बड़े अधिकारियों पुलिस प्रशासन ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जनपद के विकास और समस्याओं के तत्काल हल करने के उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये। पहला दिन मुलाकात और परिचय के अलावा आमजन की बात सुनने का रहा। नये जिलाधिकारी ने बताया कि आज पहला दिन है मथुरा की समस्याओं और विकास को समझा जा रहा है। उसके अनुरूप और सरकार की प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य कराया जायेगा। किसी को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी।






Related Items
जोनल और सैक्टर अधिकारी के साथ डीएम ने की बैठक
डीएम ने निर्वाचन की समीक्षा बैठक में मांगा राजनैतिक दलो से सहयोग
सूचना कार्यालय पूर्णिमा तिवारी की पत्राकारों ने दी विदाई