डैम्पीयर नगर में सम्पन्न हुई रणबंका फिल्म की शूटिंग

मथुरा के कई कलाकार ले रहे हैं भाग

फिल्म की शूटिंग के एक दृश्य का नजारा

मथुरा। बाॅलीवुड के प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों को ब्रजभूमि से लगाव ही इस बात को दर्शा रहा है कि कान्हा की नगरी में आने वाला हर शख्स ब्रज की मिट्टी की खुश्बू का दीवाना हो जाता है। विगत दिनों से चल रही बाॅलीवुड की हिन्दी फिल्म रणबंका की शूटिंग आज डैम्पीयर नगर में सम्पन्न हुई। फिल्म में एक्शन सीन निभा रहे रवि किशन व मनीष पाॅल ने बताया कि हमने जब ब्रज का नाम सुना तो हम पर रहा नहीं गया और इस फिल्म के किरदार निभाने के लिए अपने प्रोडयूशर अजय यादव अपनी सहमति दे दी। प्रोडयूषर अजय यादव ने बताया कि हमने इस फिल्म में मथुरा के भी कलाकारों को लिया है जिससे उनको आगे बढ़ने का मौका मिल सके। हमारे ब्रज के ही कलाकार संजय पौरुष हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं जिससे हमें यहाँ शूटिंग करने में कोई असुविधा नहीं हो रही हैं। फिल्म के मुख्य किरदारों में मनीष पाॅल, रवि किशन, पूजा ठाकुर, दिनेेश, अविनाश आशीष, संजय पौरुष, करिश्मा, अव्या (बाल कलाकार) आदि है। फिल्म के निर्माण में सहयोग करने वालों में संजय पौरूष, रूस्तम पटेल, मोनू, गौरव शर्मा आदि है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti