पुलिस लाइन में योगाभ्यास करते पुलिसकर्मी
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डाॅ0 राकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यशाला का प्रबन्ध् किया गया। जिसमें पुलिस लाइन मथुरा में मौजूद अधिकारीगण एसपी सिटी, एसपी क्राईम, सीओ सदर, प्रतिसार निरीक्षक व समस्त सभी एसओ मौजूद रहे एव 95 अधिकारीगण व कर्मचारीगण ने भाग लिया जिसमें तनाव प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें योगा द्वारा तनाव मुक्त करना और बिना दवाई के उपचार हेतु योगा का प्रयोग करना बताया गया, एव योग के कुछ महत्वपुर्ण बातें बतायी गयी जिससे अधिकारीगण व कर्मचारीगण स्वस्थ रहकर अपनी डयूटी को तनाव से मुक्त होकर सुचारू रूप से कर सके व जनता के साथ सदव्यवहार करने व समन्वय स्थापित करने में उपयोगी रहे व अपने परिवार का पालन पोषण ठीक ठाक कर सके।





