मथुरा। कोतवाली सुरीर अंतर्गत गांव हरनौल के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक ठेकेदार से 75 हजार रूपये तमंचे की नोंक पर लूट लिये। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम्विंग भी कराई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
मिली जानकारी के अनुसार आयराखेड़ा निवासी मनवीर ठेकेदार अपनी बाइक से हरनौल की ओर आ रहा था तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा तानकर 75 हजार रूपये लूट लिये और फरार हो गये। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने बदमाशों की दिशा में पीछा भी किया और काम्विंग भी कराई लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।





