मथुरा। जैन मुनिश्री तरूणसागर महाराज के प्रवचन की बरसात मथुरा की पावन धरा पर होने जा रही है, मुनिश्री ने फरीदाबाद से मथुरा के लिए विहार प्रारम्भ किया। इस अवसर पर मथुरा जैन समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए सेठ विजय कुमार, डाॅ॰ जयप्रकाश जैन, प्रमेन्द्र अग्रवाल, मुनीश जैन एवं सुभाषचन्द्र जैन आदि उपस्थित रहे। मुनि के मथुरा आगमन पर यहाँ का जैन समाज अति उत्साहित है एवं महाराज श्री के स्वागत की तैयारियों में जोर शोर से लगा हुआ है। मुनि श्री एक मात्र संत हैं जिन्होंने 13 वर्ष की उम्र में गृह को त्याग कर जैन सन्यास लिया, 33 वर्ष की उम्र में लाल किले से राष्ट्र को सम्बोधन किया, 38 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना को सम्बोधन किया एवं सेना द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर का सम्मान प्राप्त किया।
मुनि श्री तरूणसागर महाराज अपने कड़वे प्रवचन के लिए जग विख्यात, जन-जन की आस्था के आराध्य हैं एवं मुनिश्री के द्वारा लिखित कड़वे प्रवचन श्रृंखला के आठ भाग हिन्दी के अलावा देश-विदेश की अन्य सोलह भाषाआंे में साहित्य का प्रकाशन हो चुका है एवं सात करोड़ प्रतियाँ बिक चुकी हैं।





