तस्करी हेतु गाडिय़ो में भरकर शराब ले जाते तीन पकड़े

मथुरा। जनपद पुलिस ने तस्करी के लिए गाडिय़ो में भर कर शराब ले जाते तीन लोगो को शराब के जखीरे के साथ पकड़ा है। कोतवाली छाता के अंतर्गत आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव दौताना पर उप निरीक्षक अनुराग शर्मा ने कैन्टर संख्या एच0आर0 38 एच0 6306 में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 26 पेटी लाद कर ले जाते नबाव पुत्र यामीन निवासी सिकन्दराबाद जनपद बुलन्द शहर को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब व गाडी भी बरामद कर ली है। इधर थाना मांट के अंतर्गत हाइवे स्थित टोल प्लाजा से थाना प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने देवेन्द्र कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी बी 216 मंगोलपुरी नई दिल्ली व उसके एक अन्य साथी को इको कार संख्या डी0एल0 1 वाई 7794 में मिलिट्री की अंग्रेजी शराब को बेचने के उद्देश्य से लाद कर ले जाते पकड़ा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti