तहसील का विरोध करने वाले दलों को सबक सिखायेगी जनता- दौलतराम

गोवर्धन में सभा सम्बोधित करते सपा के जिला उपाध्यक्ष दौलतराम चतुर्वेदी

गोवर्धन। कस्बे के ब्लाॅक तिराहे पर सपा जिला उपाध्यक्ष दौलतराम चतुर्वेदी ने क्षेत्रीय जनता के साथ एक सभा अयोजित की। जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गोवर्धन तहसील बनाने की घोषणा किये जाने पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि तहसील की घोषणा होने से पहले जहाॅ तमाम राजनैतिक दल जनता के बीच गोवर्धन तहसील बनबाने को लेकर गम्भीरता प्रकट करते दिखाई दिये थे लेकिन प्रदेश की अखिलेश सरकार ने गोवर्धन क्षेत्र की जनता को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिये गोवर्धन को तहसील बनाने की घोषणा की तो अब तमाम राजनैतिक लोग विरोध करने लगे है। लेकिन जनता राजनैतिक लोगों की भाषा समझ चुकी है। गोवर्धन में तहसील बनाये जाने से किसान व्यवसायी मजदूर गरीब असहाय लोगो को लाभ मिलेगा और गोवर्धन के विकास के लिये आय के श्रोत भी बढेंगें। मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने में सपा के जिला उपाध्यक्ष दौलतराम चतुर्वेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसीराम शर्मा, गोपाल शर्मा, ठा0 थान सिंह, निरोत्तम सैनी, पहलाद यादव, भगवतानन्द, डा0 धीरेन्द्र व मुखराई, महमदपुर, सकरवा, राधाकुण्ड, नीमगाॅव, पालई, पैंठा, आन्योर, जतीपुरा, गाॅठोली, दौसेरस, आदि गाॅव के बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti