तहसील के सामने चाय की दुकान से चोरी

मथुरा। गोवर्धन तहसील के सामने एक चाय की दुकान में बीतीरात चोरी हो गयी। चोर दुकान से बड़ा गैस का सिलेण्डर, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शैम्पू, नमकीन और दस हजार रूपये का सामान और पांच सौ रूपये नगर चोरी कर ले गये। बताया गया कि गोवर्धन तहसील के सामने गांठौली के रहने वाले लक्ष्मीचंद की चाय की दुकान है। कल रात करीब दस बजे लक्ष्मीचंद दुकान बंद कर घर गया था। आज सुबह जब वह दुकान आया तो उसने अपनी दुकान का ताला टूटा देखा उसने अंदर देखा तो दुकान का माल उसे साफ मिला। देर रात्रि में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकान स्वामी ने गोवर्धन थाने में इसकी तहरीर दी है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti