तहसील दिवस के प्रकरणों में ढिलाई पर कई को प्रतिकूल प्रविष्टी जारी

मथुरा। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस प्रकरणों को गम्भीरता से लिया है। उन्होंने जनपद के कई अधिकारियों को तहसील दिवस संदर्भों का निस्तारण न किये जाने तथा अपेक्षित रूची न लिये जाने के कारण विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि तथा कठोर चेतावनी जारी की है। जिलाधिकारी ने प्रभारी राजस्व निरीक्षक गोवर्धन साधूराम को 04 फरवरी 2014 तथा 04 मार्च 2014 राजस्व निरीक्षक चैमुहाॅ (छाता) धर्मवीर सिंह को 20 मई 2014 तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोवर्धन रजनीश शर्मा को 20 मई 2014 से तहसील दिवसों के उक्त प्रकरणों को समय से निस्तारित न किये जाने अनावश्यक रूप से लंबित रखे जाने तथा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में न लाकर समय से निस्तारित न किये जाने के कारण उनको विशेष प्रतिकूल प्रविष्टियां जारी की गयी है। इसी प्रकार राजकमल यादव बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मथुरा, जसवंत सिंह उप खण्ड अधिकारी विद्युत मथुरा, श्याम प्रकाश यादव बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा, विनोद यादव अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मथुरा तथा राजेन्द्र बाबू जिला विद्यालय निरीक्षक को तहसील दिवस संदर्भों के निस्तारण में अपेक्षित रूचि न लिये जाने के कारण कठोर चेतावनी जारी की गयी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti