तहसील दिवस में 117 शिकायतों के सापेक्ष 17 का मौके पर निस्तारण

तहसील दिवस महावन में जनसमस्याऐं सुनते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य 

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील महावन में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने आज प्राप्त 117 शकायतों मे से 17 का निस्तारण किया गया। शेष संबंधित अधिकारियो को हस्तगत कराते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिकायतो का समयबद्धता से गुणवत्ता परक तरीके से उनका निस्तारण करें। अवैध कब्लो को चिन्हित कर पुलिस बल को साथ ले जाकर तत्काल हटायें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित नही रहनी चाहिए समय सीमा के अंदर उसका निस्तारण कर आवेदक को अवगत कराये यदि आवश्यकता पडे तो मौके पर जाकर जांच पडताल कर शिकायत का निस्तारण करे। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी शिकायत के निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा हो तो उसे अवगत कराकर शिकायत का निस्तारण करा सकते है। लेकिन अनावश्यक रूप से निस्तारण में देरी लापरवाही मानी जायेगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विश्वभूषण मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। वहीं उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार की अध्यक्षता में सदर में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। प्राप्त शिकायतों में से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष को संबंधित अधिकारियो को देते हुए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार ब्रजपाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर शासन की समाजवादी पेंशन योजना का भी प्रचार प्रसार किया गया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti