तहसील दिवस में 248 में से सिर्फ 5 शिकायतें ही हुई मौके पर निस्तारित

तहसील दिवस में फरियादें सुनते डीएम विशाल चैहान, सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल, एसएसपी अखिलेश मीणा, एसडीएम सदर आदि अधिकारीगण

मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान की अध्यक्षता में आज तहसील   सदर ब्लाक के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी विशाल चैहान आज प्रातः 10.00 तहसील दिवस में उपस्थित हुए सबसे पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के 15 अधिकारी अनुपस्थित (देरी से आने के कारण) पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रूख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा तथा चेतावनी देते हुए उनसे कहा गया कि समय से ही बैठकों में उपस्थित हों ताकि जन सुनवायी में तेजी लाकर समय से निस्तारण किया जा सके। तहसील दिवस में आज प्राप्त 248 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि मौके पर जाकर शिकायत की समस्या को गम्भीरतापूर्वक समझकर गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह के अन्दर जिम्मेदारी से उसका निस्तारण करें और यदि उसके निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा हो तो वे संज्ञान में लाकर तत्काल शिकायत का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे तथा समय सीमा के अन्तर्गत त्वरित गति से उसका निस्तारण करें तथा निस्तारण की कार्यवाही से शिकायत कर्ता को भी अवगत कराया जाये ताकि उसे इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत कर्ता से मिलकर स्थिति को सही ढंग से समझते हुए शिकायत कर्ता को साथ लेकर मौके पर जाकर उसकी समस्या का समाधान करे ताकि वह सन्तुष्ट हो सके जिससे पुनः उसे शिकायत का मौका न मिल सके। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti