मथुरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमत्रंी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर यमुना मिशन द्वारा गोवर्धन तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर गोवर्धन के एसडीएम विश्वभूषण मिश्रा भी मौजूद थे। यमुना मिशन के प्रभारी पं. दाऊदयाल की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन के कार्यकर्ताओं सहित तहसील के सभी कर्मचारी मौजूद थे। पं दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार आगे भी हमारा कार्य इसी प्रकार चलता रहेगा। मिशन द्वारा अन्य स्थानों पर आगामी समय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वृक्षारोपण के दौरान श्याम नेता, लाखन सैनी, दम्मो, वीरपाल आदि मौजूद थे।





