तहसील मांट में मत्स्य पालन हेतु पटटा शिविर 30 को

मथुरा। उप जिलाधिकारी मांट ने अवगत कराया है कि तहसील मांट, मथुरा के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर उठाये जाने के लिए पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 30 सितम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। पट्टा आंबटन नीलामी के आधार किया जायेगा। निम्नलिखित ग्रामों के तालाबों अवशेष तालाबों का पट्टा नीलामी के आधार पर किया जायेगा जिनका विवरण निम्न प्रकार है ग्राम सभाओं के नाम इस प्रकार हैं, थोक कमल, एदलगढ़ी, सद्दीकपुर, देदना, विसावली, नानकपुर, वकला, भदनवारा, तिलकगढ़ी, मावली बांगर, भूडासनी, मिरताना, नावली, रायपुर बांगर, नीमगांव, ककरारी, विरजूगढ़ी, अयेरा, थोक सारू, जटपुरा, मानागढ़ी, अमाउल्लापुर, भूरेका, शेरनी आदि ग्राम सभाओं में पट्टा शिविर का आयोजन होगा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti