तहसील सदर में आयोजित मंगल दिवस में डीएम ने सुनी फरियादें

तहसील दिवस में फरियादें सुनती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में सदर ब्लाक के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। उन्होंने तहसील दिवस में आज प्राप्त 123 शिकायतों में से 05 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए तीन दिन और अधिकतम एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मौके पर जाकर शिकायत की समस्या को गम्भीरतापूर्वक समझकर गुणवत्ता के साथ उसका निस्तारण करें तथा शिकातकर्ता के हस्ताक्षर भी उसके आवेदन पत्र पर कराये और यदि वह हस्ताक्षर करने से इंकार करता है तो आसपडौस के लोगो से ही हस्ताक्षर कराये। उन्होने अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे समय से त्वरित गति से उसका निस्तारण करें तथा निस्तारण की कार्यवाही से शिकायत कर्ता को भी अवगत कराया जाये ताकि उसे इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत कर्ता से मिलकर स्थिति को सही ढंग से समझते हुए शिकायत कर्ता को साथ लेकर मौके पर जाकर उसकी समस्या का समाधान करे ताकि वह सन्तुष्ट हो सके जिससे पुनः उसे शिकायत का मौका न मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि शासन की प्राथमिकताओं में शामिल तहसील दिवस संदर्भो का वेबसाइट पर जाकर उसका संज्ञान लेते हुए आवेदन पत्र को शीघ्रता से निस्तारित किया जाये। इसमें लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार एवं सम्बन्धित विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti