
आम जनता के सुझाव व समस्याऐं सरकार तह पहुंचायी जायेंगी- मुकेश सिकरवार
गोवर्धन को तहसील बनाने पर आयोजित धन्यवाद सभा में मुख्यातिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार व अन्य
गोवर्धन। गिरिराज धाम गोवर्धन को तहसील का दर्जा मिलने के बाद सपा के विधान सभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने डीग अड्डा पर पार्टी की एक विशाल शंका समाधान महासभा आयोजित कर आम लोगों और किसानों से तहसील स्थापना को लेकर उनकी राय, सुझाव एवं शिकायतें मांगी। भारी संख्या में सभा में उमड़े क्षेत्र के लोगों ने सरकार के इस कदम के साथ साथ शंका समाधान जैसी सभा के आयोजन पर सरकार और मुकेश सिकरवार का आभार जताया। श्री सिकरवार ने इस मौके पर लोगों से प्राप्त हुए आभार, सुझाव एवं शिकायतों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केवल चन्द लोग मिलकर सपा सरकार की इस घोषणा को पलीता दिखाने का प्रयास कर रहे है और लोगों को भ्रमित कर रहे है। जबकि पूरे क्षेत्र में कहीं भी कोई भी ठोस शिकायत इस मामले में कहीं भी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग सरकार इस कदम से बेहद खुश और आशांवित है। वहीं उपस्थित किसान भाईयों ने बताया कि ये ठा0 मुकेश सिकरवार के ही प्रयास है कि तहसील स्थापना को लेकर उन्होंने आम लोगों और सरकार के बीच सेतु का कार्य कर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार, सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार मामा, जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, जिला सचिव गोविंद शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रीतम सिंह, महिला अध्यक्ष प्रीति यादव, सहकारी समिति गोवर्धन अध्यक्ष बहादुर सिंह आदि जन प्रतिनिधियों को उनके बीच एकत्रित किया और आम लोंगों की भी राय मांगी। इस मौके पर श्री सिकरवार ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं। सरकार ने गोवर्धन को तहसील का दर्जा देकर जनहित का कार्य किया है। सरकार सिंचाई हेतु नहर, नालों व रजवाहों में विशेष पानी छोड़ रही है। खाद व बीज की भरपूर आपूर्ति हो रही है। गोवर्धन विधान सभा की क्षतिग्रस्त सडक़ों को विशेष पैकेज की घोषणा की है। गिरिराज परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण व कच्चे फुटपाथ का चैड़ीकरण, रोशनी को मिनी हाईमास्क व सौर ऊर्जा लाइट लगायी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने व संचालन राजकुमार मामा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, जिला सचिव गोविंद शर्मा, राम पुरोहित, ब्लॉक प्रमुख प्रीतम सिंह, महिला अध्यक्ष प्रीति यादव, सहकारी समिति गोवर्धन के अध्यक्ष बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन रमन सिंह ठाकुर, निरंजन सिंह कुंतल, रामकिशोर बसोंती, मानपाल प्रधान मुखराई, महेश प्रधान, तारा पटेल हल्लू पटेल, रामस्वरूप, नंदो चैधरी, कुंदन ठाकुर, पंकज ठाकुर, दुर्गा पांडेय, रीतेश कुंतल, मोहम्मद राजू अन्जाना आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS