गांव आन्यौर में जनसभा को सम्बोधित करते सपा नेता ठा0 मुकेश सिकरवार
गोवर्धन। समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 11 फरवरी को आयोजित किये जा रहे तहसील स्थापना के शंका समाधान आयोजन की तैयारियो को लेकर आज गांव आन्यौर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस मौके पर रसिया दंगल के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। साथ ही श्री सिकरवार ने इस मौके पर उपस्थित लोगों सपा सरकार की विभिन्न योजनाओं और पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने श्री सिकरवार का माला दुपटटा ओढ़ा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर हरिओम सिंह राजवत को युवजन सभा का विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर रनवीर सिंह चाहर, कृष्ण मुरारी कौशिक, जीतेन्द गुर्जर, ओम प्रकाश दरोगा, रास बिहारी यादव, नीशू, सुनील, दिलीप, बबलू, वंशीवाला, ठा0 महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिकरवार, राजकुमार सिंकरवार, ठा0 खुशीराम, हीरालाल, पूरन बाबा, बदन सिंह, खैमो, भगवान, खजान सिंह, सोहन लाल, चन्दन, गिरिराज, लछमन, रमेश, दुर्गपाल, प्रकाश, भोलू, बल्देव, बंगाली बाबू, संजय शर्मा, भगवतानन्द, राजकुमार मामा, पुष्पेन्द्र कौशिक, नरोत्तम सैनी, राजकुमार लवानियां, कृष्ण चन्द्र कौशिक आदि उपस्थित थे।





