तहसील स्थापना पर सपा की धन्यवाद सभा का आयोजन आज

पत्रकार वार्ता कर धन्यवाद सभा की जानकारी देते सपाई

गोवर्धन। सूबे की समाजवादी सरकार द्वारा गोवर्धन को तहसील बनाये जाने के उपलक्ष्य में मथुरा जिले के समाजवादी व्यापार सभा द्वारा कस्वा गोवर्धन में बुधवार को विशाल धन्यवाद सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते मंगलवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राज कुमार मामा ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी और आयोजन स्थल का जायजा लिया।

गोवर्धन को तहसील बनने के बाद जहाँ तमाम राजनेतिक पार्टियो ने अपना अपना श्रेय लिया था लेकिन वर्तमान सूबे की समाजवादी सरकार द्वारा गोवर्धन को तहसील बनाने पर जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ साथ गोवर्धन क्षेत्र के लोगो में हर्ष का माहौल है तो वही समाजवादी कार्यकर्ताओ ने सपा सरकार का आभार व्यक्त करने के लिए बुधबार को गोवर्धन कस्वे के डीग अड्डा स्थित खंडेलवाल पेट्रोल पम्प के प्रांगण में धन्यवाद सभा का आयोजन किया है। जिसका जायजा लेने समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मामा मंगलवार को गोवर्धन पहुचे। जहाँ उन्होंने ने आयोजन स्थल का जायजा लिया और प्रेसवार्ता कर बुधवार को होने बाले आयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सभा जनपद भर से कार्यकर्ता जुटेंगे और सपा सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पूर्व में गोवर्धन को तहसील बनाने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरी किया है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी द्वारा मथुरा जनपद का विकास किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में आम जनता को सरकार की उपलब्धियों को भी बताएंगे। कार्यक्रम में अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार करेंगे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार करेंगे। अन्य अतिथियों में विधायक विक्रम सिंह राठी, जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा होंगे। कार्यक्रम में व्यापार सभा के विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 धीरेन्द्र कुमार कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष राम पुरोहित, रितू सक्सैना, सुरेश पंडित, ठाकुर लाल, सत्यनारायण, सोनी मुखिया आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti