मथुरा। ताल कटोरा इंडो स्टेडियम दिल्ली में होने वाले आठवें अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट चैम्पियन शिप में भाग लेने वाले मार्शल आर्ट खिलाड़ियों के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन आज यहां बिरला मंदिर एकेडेमी पर किया। जिसमें आकर्ष अग्रवाल रेड वन, रीतिका जोशी रेड, दीक्षा ठाकुर, सूरज प्रताप को ब्लू, चेष्टा सोनी को ग्रीन, खुशी सिंघल, सागर, हरिओम, व अभय प्रताप ने यलो बैल्ट जीती। एसोसिएशन आॅफ स्पोर्ट मार्शल आर्ट यूपी के जनरल सक्रैटरी कौशल जोशी ने इंटरनेशनल चैम्पियन शिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों से अपना रजिस्टेशन स्थानीय कार्यालय पर कराने की अपील की है।





