मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे से गुजर रहे विदेशी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में मंथन किया गया। दिल्ली में हुई बैठक में हरियाणा, यूपी और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक से हिस्सा लेकर लौटीं एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि तीनों राज्यों की पुलिस यमुना एक्सप्रेस वे की निगरानी करेगी और साथ ही कोई भी वारदात होने पर तीनों राज्यों की पुलिस संयुक्त कार्रवाई करेगी। एसएसपी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे की सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध पहले ही किए जा चुके हैं। हर स्थिति पर मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, गाजियाबाद और नोएडा पुलिस निगरानी कर रही है।





