तीन दर्जन लोगो के विरूद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। बिजली चोरी चैकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पाये जाने पर तीन दर्जन लोगो के खिलाफ विद्युत अधिकारियो ने विभिन्न थानो में रिपोर्ट दर्ज करायी है। कस्बा फरह में अवर अभियंता आर0सी0 वघेल ने चैकिंग के दौरान कटे कनैक्शन को पुनः जोड कर बिजली चोरी करने के आरोप में धीमरपाडा निवासी मोहन लाल पुत्र शंकर लाल समेत आठ लोगो के विरूद्ध थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज करायी है। कस्बा गोवर्धन में सौंख मार्ग पर अवर अभियंता सुखवीर सिंह ने बिना कनैक्शन के बिजली का उपभोग करते भोला पुत्र प्रहलाद समेत सात लोगो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है। थाना मांट के अंतर्गत नगला दानी में अवर अभियंता चेतन सिंह चैहान ने कटे कनैक्शन को पुनः जोडकर बिजली चोरी करने के आरोप में चरन सिंह पुत्र चिरंजी लाल समेत एक दर्जन लोगो के विरूद्ध थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं थाना हाइवे के अंतर्गत हरीधाम कालोनी फेस दो में अवर अभियंता दशरथ सिंह ने चैकिंग के दौरान बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग कर बिजली की चोरी करते आशू पुत्र महावीर समेत आठ लोगो के विरूद्ध थाना हाइवे में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login