मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने जनपद के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को निर्देश दिये है की जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते आमजन को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपने अपने क्षेत्र में खराब पड़ें हैण्डपम्पों को तीन दिन के अन्दर ठीक कराना सुनिश्चित करें। हैन्डपम्पों को ठीक कराने के लिए शिकायत कक्ष की स्थापना कर दी है जिसका दूरभाष 0565 2471084 नम्बर हैं।





