तीन महीने तक नहीं बढ़ेंगे गैस के दाम : धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली : रेल किराए में वृद्धि का झटका देने के बाद मोदी सरकार ने जनता से तीन महीने तक गैस के दाम न बढ़ाने का ऐलान किया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि अगले तीन महीने तक रसोई गैस की कीमत में कोई वृद्धि नहीं होगी।

नई सरकार ने गैस मूल्य में संशोधन को तीन माह के लिए टाल दिया है।

इस दौरान सरकार इसकी वृहद समीक्षा करेगी। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गैस का मौजूदा 4.2 डॉलर प्रति इकाई (एमएमबीटीयू) का मूल्य सितंबर अंत तक जारी रहेगा।

इसमें LPG, CNG और PNG भी शामिल है. पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रसोई गैस की कीमत को हर महीने पांच रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाने पर विचार किया जा रहा था.

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login