मथुरा । रिफाइनरी पुलिस ने गश्त के दौरान तीन शराब तस्करों को अवैध शराब सहित पकडा है। उपनिरीक्षक रामनरेश यादव ने गत रात्रि भैंसा गांव जाने वाली रोड से योगेश पुत्र राम गोपाल, ओमवीर पुत्र बिहारी लाल व कुंवर पाल पुत्र हुकूम सिंह निवासीगण भैंसा थाना रिफाइनरी को पकडा। इन तीनों युवकों के पास से 60 क्वार्टर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई।





