पांच दिन तक दिल्ली से आये चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं
राधाकुंड। मुडिया पूर्णिमा मेला में जहां पग-पग पर आस्था देखने को मिली, वहीं सेवा करने वाले सेवाभावी भक्तों की कमी नहीं रही। लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए परिक्रमा मार्ग में सेवा कार्यों में जुटी संस्था तीर्थ विकास ट्रस्ट इस बार भी तीन निरूशुल्क चिकित्सा कैम्प, आधुनिक एम्बूलैंस, पानी, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं भी की। पांच दिवसीय इस पर्व पर तीर्थ विकास की ओर से परिक्रमा मार्ग में भवन परिसर के सामने, राधाकुंड मार्ग पर उद्वव कुंड व संत निवासी पर चिकित्सा शिविर अनुभवी चिकित्सकों की मौजूदगी में लगाया। जहां 24 घंटे में तीन-तीन शिफ्टों में चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी। प्रबंधक कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि 3 एम्बूलैंस परिक्रमा मार्ग में इमरजैंसी के लिए, प्याऊ के लिए दो टैक्टर, चार टैंकर, 24 प्याऊ, 16 शौचालय सुविधा के लिए लगाये गये। चिकित्सा शिविर में निरूशुल्क सेवा महाराजा अग्रसेन हॉस्पीटल पंजाबी बाग दिल्ली, बालाजी हॉस्पीटल पश्चिम बिहार दिल्ली की ओर से आये चिकित्सक डॉ. एस.के. साहू, डॉ. संजय कौशिक के निर्देशन में अन्य चिकित्सकों, फार्मसिस्ट अन्य ने दी। सर्जन डॉ. एसके साहू ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष परिक्रमार्थियों की सेवा करने के लिए यहां आते हैं। उनके यहां लगे चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ दवाई रखी जाती हैं। इसका फायदा परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं को मिला है जो कि नंगे पैर गिरिराज जी की परिक्रमा करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा तीर्थ स्थल होने पर भी यहां कोई सुविधाओं से परिपूर्ण हॉस्पीटल नहीं है। शासन की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में यहां विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधा आवश्यक है। ब्रजवासियों की सेवा करने में उनको आनंद की अनुभूति होती है। शिविर में व्यवस्थाओं की देखरेख अध्यक्ष नंदकिशोर गर्ग, उपाध्यक्ष अशोक बंसल, महामंत्री सुरेन्द्र खिरकिया, कोषाध्यक्ष हरिमोहन अग्रवाल, एम.सी. नागर, हरिनारायण, कृष्ण मुरारी शर्मा की ओर से की गई।





