मथुरा। सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर मथुरा में संत तुलसीदास जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रामचरित मानस की चैपाईयां सुनाकर सभी को अभिभूत कर दिया। विद्यालय के सभागार में रामचरित मानस के रचियता तुलसीदास के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रामायण की चैपाई का गायन किया। शिक्षक हरिओम पाठक एवं रविन्द्र पाल सिंह ने क्रमशः संत तुलसी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा काव्य पाठ द्वारा उनको नमन किया। प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह ने छात्रों को तुलसीदास के जीवन से जुड़ी घटनाएं सुनाईं। इस मौके पर कक्षा तीन की छात्रा काजल, चतुर्थ की अनमोल शर्मा तथा पांचवीं क्लास के विशेष गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता प्रमुख धर्मवीर सिंह ने सभी का आभार जताया।





