तृतीय सन्त प्रेमदास जी महाराज स्मृति क्रिकेट सम्मेलन सम्पन्न

गोवर्धन। कस्बे के जहाज घर स्टेडियम में आज सन्त प्रेमदास जी महाराज की स्मृति में तृतीय क्रिकेट सम्मेलन सम्पन्न हो गया। आयोजन के दौरान स्टेडियम भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा रहा। अन्तिम औैर फाइनल क्रिकेट मैच में राया की टीम ने पेलखू की टीम को 38 रन से हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।

परम सन्त प्रेमदास जी महाराज की स्मृति में हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित हुए तृतीय क्रिकेट सम्मेलन का आयोजन पिछले दिनों बड़े ही धूमधाम से आरम्भ हुआ। क्रिकेट सम्मेलन में जनपद भर की 11 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। जिसमें चलते चले आ रहे मैचों की सभी श्रंखलाओं को पार करते हुए अन्तिम और फायनल मैच मंे राया और पेलखू की टीमें पहुंची। जिसमें टाॅस जीतने के साथ ही पहले बल्लेबाजी करती राया की टीम ने 129 रन का लक्ष्य रखा। बाद में खेलने आयी पेलखू की टीम राया की टीम द्वारा बनाये गये 129 के लक्ष्य को न भेद सकी और 91 रन ही बना कर ढ़ेर हो गयी। आयोजकों में मुख्यातिथि बाँके सिंघल एवं कलाधारी आश्रम के महन्त राघव दास जी ने विजेता टीम राया को ट्राॅफी और पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया वहीं उप विजेता टीम पेलखू को भी सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों मंे मटरू खान, जीतू ठाकुर, पार्थ शर्मा, आशो, जीतू मंगफली, बाॅबी, मोहन आदि मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti