मथुरा। दीपावली , गोवर्धन पूजा, यमद्वितीया पर्व (भैया दूज) का पुण्य लाभ प्राप्त करने हेतु भारी संख्या में बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, काठियाबाड़, राजस्थान आदि प्रांतों से भारी
संख्या में श्रद्धालु भक्त स्त्री-पुरुष मथुरा आये हुए हैं। जो कि यमुनास्नान मथुरा जनपद के धार्मिक स्थलों का भ्रमण दर्शन पूजा आदि कर रहे हैं। वहीं यमुना पर प्रातः स्नान करने को लेकर भीड़ उमड़ रही है। ज्ञात हो कि दीपावली के मौके पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु ब्रज मंडल में दर्शनार्थ पूजन तथा भैयदौज पर्व को मनाने आते है। वहीं यमपूजा करने हेतु विश्रांम घाट स्थित यमुना-यमराज के मंदिर पर दान पुण्य करते दिख रहे है। ज्ञात हो कि यम को दान का इन दिनों से विशेष अवसर होता है। इससे इस घाट के इस मंदिर पर भारी दान पुण्य करने को लेकर भीड़ लगी है। वहीं गिर्राज परिक्रमा तथा श्रीवृंदावन के मंदिरों के दर्शन हेतु भी श्रद्धालु पर्यटकों की भीड़ लगी है। मंदिरों यमुना घाटों परिक्रमा में भीड़ बढ़ रही है।





